कटहल Jackfruit कोरमा बना कर देखों मजा आ जाएगाँ ।

                              रेसिपी

                           कटहल कोरमा
                              ➡️ सामग्री

• 500 gms कटहल के टुकड़े

• 10 बादाम

• 10 काजू

• 2 बड़ा तले हुए कुरकुरे प्याज

• 4 टेबल स्पून दही

• 4 टेबल स्पून घी

• 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट

• 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर

• 1 टी स्पून जीरा पाउडर

• 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

• 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर

• 1 दालचीनी स्टिक

• 2 तेज पत्ते

• 4-5 हरी इलायची

• 1 बड़ी इलायची

• 3-4 बूंदें केवड़ा/गुलाब जल

                   ➡️ बनाने कि विधि

सबसे पहले बादाम और काजू को धो कर गरम पानी में 10 मिनिट के लिए भिगो दीजिये। अब बादाम का छिलका उतारकर काजू और दही को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब एख पैन लीजिए और उसमें घी और साबुत मसाले डालें और जब यह फूटने लगें, तो इसमें कटहल के टुकड़े डालें और कुछ मिनट के लिए भूनें।

अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से पकाएं। जब अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटहल के टुकड़े अच्छे से मिल जाए तो इसमें धनिया, जीरा, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मिला लें।

• अब इसमें दही और बादाम का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ने लगे।
अब उसमें लगभग 2 कप पानी डालें और कटहल की बनावट के आधार पर इसे 3-5 सीटी के लिए प्रैशर कुक करें। बस तैयार है आपका कटहल कोरमा रेसिपी।


उजाले कि तरफ

Post a Comment

Previous Post Next Post