योग करते समय भुल कर भी यह न करें यह गलतीयाँ! "Think You’re Doing Yoga Right? Watch Out for These Hidden Pitfalls!"

"योग करते समय इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुक़सान!"

     योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मानसिक और शारीरिक सेहत को बनाए रखने के लिए योगासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। योगाभ्यास हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है। किसी भी तरह की बीमारी हो, योग से राहत दिलाती है । योग  करते समय कुछ बेसिक गलतियों के कारण योग का असर उल्टा पड़ सकता है। योग करते समय कुछ छोटी छोटी गलतियों से बचना चाहिए। इसलिए पहली बार योग करते समय इन बातों का खास ख्याल रखें।

                  ➡️खाली पेट करें योग👍
   पहली बार योग करने जा रहे हैं, तो आपको ये पता होना चाहिए कि योग खाली पेट किया जाता है। नाश्ता या खाना खाने के बाद योगासन न करें। अगर सुबह योग करने का समय नहीं मिल पाता है तो ध्यान रखें कि जब भी योग करें, उससे कम से कम 3 घंटे पहले तक कुछ न खाया हो। वहीं योगासन करने के तुरंत बाद खाना मत खाएं। बल्कि शरीर को थोड़ा आराम दें फिर भोजन करें!

                        ➡️वार्म अप करें👍

        योग या वर्कआउट करने से पहले वार्म अप करना चाहिए। पहली बार योग कर रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि सीधे मैट पर बैठ कर आसन की मुद्रा नहीं लेनी है, बल्कि शरीर को सक्रिय करने के लिए पहले वार्म अप करना है।

       ➡️श्वास का ख्याल रखें👍

       योग में श्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पहली बार योगासन करने वाले लोग अगर किसी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन के बिना योगासन कर रहे हैं तो उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि आसन करते समय कभी भी मुंह से सांस न लें। आसन में कब श्वास लेनी है और कब श्वास छोड़नी है, इसका भी पता होना चाहिए।
योग के लिए कपड़े

                 ➡️योग के लिए कपड़े👍

योग करते समय आपको आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव व ऐंठन होने के दौरान कपड़े फटने का डर रहत है। वहीं तंग कपड़ों के कारण आप एकाग्रता के साथ योग पर ध्यान नहीं लगा पाते।

         ➡️मुश्किल और गलत योग न करें👍

         पहली बार योग करने जा रहे हैं तो साधारण और बेसिक योगासनों से शुरुआत करें। मुश्किल योगासन न करें, इससे आपको चोट लगने का खतरा भी हो सकता है। वहीं सही से जानें कि किसी योगाभ्यास के लिए सही आसन क्या है। गलत मुद्रा में न बैठें।


                      ➡️ सलाह लें!👏

    योग करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें.


उजाले कि तरफ

Post a Comment

Previous Post Next Post