टी T20 क्रिकेट की शुरुआत और विश्व कप के इतिहास.
🏏 टी20 क्रिकेट की शुरुआत
टी20 क्रिकेट, जिसे ट्वेंटी-20 क्रिकेट भी कहा जाता है, एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें प्रत्येक टीम 20 ओवर खेलती है। यह फॉर्मेट अधिक मनोरंजक और तेज़ गति का होने के कारण बहुत लोकप्रिय हुआ है।
T20 क्रिकेट का पहला आधिकारिक मैच 13 जून 2003 को इंग्लैंड में खेला गया था। यह मैच इंग्लिश (English ) काउंटी (County) टीमों के बीच खेला गया था।
अंतरराष्ट्रीय (International ) शुरुआत
पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मैच 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला गया था।
T20 विश्व कप (World Cup) 🏆
T20 विश्व कप, जिसे आधिकारिक तौर पर ICC T20 World Cup कहा जाता है, T20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।
इतिहास (History)
1st T20 विश्व कप
पहला T20 विश्व कप 2007 में आयोजित किया गया था।
इस टूर्नामेंट की मेज़बानी दक्षिण अफ्रीका ने की थी।
पहला विजेता🎯
भारत ने पहला टी20 विश्व कप जीता था, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर।
T20 विश्व कप टूर्नामेंट
2007 ➡️ दक्षिण अफ्रीका में आयोजित, भारत ने जीता।
2009 ➡️ इंग्लैंड में आयोजित, पाकिस्तान ने जीता।
2010 ➡️ वेस्ट इंडीज में आयोजित, इंग्लैंड ने जीता।
2012 ➡️ श्रीलंका में आयोजित, वेस्ट इंडीज ने जीता।
2014 ➡️ बांग्लादेश में आयोजित, श्रीलंका ने जीता।
2016 ➡️ भारत में आयोजित, वेस्ट इंडीज ने जीता।
2021 ➡️ यूएई और ओमान में आयोजित, ऑस्ट्रेलिया ने जीता।
2022 ➡️ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित, इंग्लैंड ने जीता।
T20 क्रिकेट का खेल लगभग 3 घंटे में समाप्त हो जाता है, जिससे यह दर्शकों के लिए अधिक रोमांचक और मनोरंजक होता है।